ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / आर्मी की विजय मशाल पहुंची फैजाबाद..

आर्मी की विजय मशाल पहुंची फैजाबाद..

भारतीय सेना 1971 भारत-पकिस्तान युद्ध का विजय दिवस मना रही है।वही दिल्ली से निकली हुई सेना की विजय ज्योति मशाल आज अयोध्या के फैजाबाद डोगरा रेजिमेंटल सेंटर पहुँची।फैजाबाद के सआदतगंज हनुमानगढ़ी के पास स्थानीय लोगों ने विजय ज्योति मशाल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सेना के जवानों ने मार्च करते हुए विजय ज्योति मशाल को पूरे शान शौकत से डोगरा रेजीमेंट से धीरेंद्र सिंह जफा पार्क ले जाया गया जंहा पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर विजय ज्योति मशाल का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनको याद किया गया। इस दौरान सेना ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया। दरअसल भारत-पाकिस्तान 1971 के युद्ध के 50 साल पूरे हुए हैं। इस स्वर्णिम वर्ष को लेकर दिल्ली से चार विजय ज्योति मशाल देश के चारों दिशाओं में निकली है। उसी क्रम में एक विजय ज्योति मशाल फैजाबाद डोगरा रेजिमेंटल सेंटर पहुंची।1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत ने बांग्लादेश का सृजन कराया था। इसी विजय युद्ध के 50 साल पूरे होने पर सेना विजय दिवस मना रही है। विजय ज्योति मशाल मार्च का नेतृत्व कमांडर दिलीप सिंह कर रहे थे।पूरे शानो शौकत के साथ मार्च करते हुए सेना के जवान विजय ज्योति मशाल को आर्मी सेंटर ले गए।इस दौरान हनुमानगढ़ी के पास भाजपा नेता शक्ति सिंह वह हिंदू संगठन के महेश मिश्रा ने पुष्प वर्षा कर विजय ज्योति मसाल का स्वागत किया और देश के जवानों को सेल्यूट किया। इस दौरान 1971 युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पत्रकार प्रियंका मिश्रा
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *