ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / दिल्ली / दिल्ली पुलिस ने दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से किया गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस ने दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से किया गिरफ्तार…

बीते 26 जनवरी को किसान द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी मोहिंदर सिंह खालसा और मनदीप सिंह जम्मू के रहने वाले हैं और इन्होंने 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा में अहम भूमिका निभाई थी।

पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को दिल्ली लेकर आ चुकी है और अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों में से एक मोहिंदर सिंह यूनाइडेट कश्मीर फ्रंट का अध्यक्ष है। इससे पहले बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिंसा के दौरान लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाले शख्श जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत स्वरूप नगर में परिवार के साथ रहता है। इससे पहले पुलिस ने इसी हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। कई वीडियो फुटेज में मनिंदर दोनों हाथों में तलवार से करतब दिखाते हुए और लाल किला के गुम्बद चढ़ते हुए दिखाई दे रहा था। पूछताछ में मनिंदर ने बताया था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए स्वरूप नगर से वह अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। दो बाइक पर कुल छह लोग इस परेड में शामिल हुए थे। इन्हीं छह में से एक मनिंदर और दूसरा जसप्रीत था। फुटेज में गुम्बद पर मनिंदर तलवार लेकर खड़ा है जिसके बगल में जसप्रीत भी आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहा है।

संवाददाता रिया मिश्रा

द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

दिल्ली पुलिस एनकाउंटर टीम को मिली पहली ‘लेडी सिंघम

दिल्ली पुलिस ने कई मामलों में वॉन्टेड एक गैंगस्टर रोहित चौधरी और उसके साथी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *