ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / दिल्ली / भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में बारिश…

भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में बारिश…

इस बीच दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार सुबह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया।

दिल्ली में सोमवार को सुबह के समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोग मौसम में कम हुई ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। दिन में तेज धूप निकलने पर लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्के कोहरे को देखा गया। इस बीच दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार सुबह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया।

दिल्ली में सोमवार को सुबह के समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक हिमालय की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जता रहे हैं।

दिल्ली में सोमवार को सबुह के समय तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिक हिमालय की ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ को इसका कारण बता रहे हैं। देश के कई राज्यों में बारिश के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 23 से 24 फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की आशंका है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 26 से 28 फरवरी तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम के खराब होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए इन राज्यों में सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 से 24 फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 26 से 28 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम के खराब होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए इन राज्यों में सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने सोमवार को कहा कि आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

प्रियंका मिश्रा

द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *