ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि किन गुणों वाली स्त्री के साथ कभी नहीं रहना चाहिए…

चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि किन गुणों वाली स्त्री के साथ कभी नहीं रहना चाहिए…

1. कौन होती है अच्छी पत्नी- चाणक्य कहते हैं कि वह पत्नी अच्छी है जो मन से पवित्र होती है। जो पति से ही प्यार करे और पतिव्रता का पालन करती है। चाणक्य कहते हैं कि जिस पति को प्यार करने वाली पत्नी मिलती है, उसका जीवन सफल हो जाता है।

2. कब होती है पत्नी की परीक्षा- चाणक्य कहते हैं कि जब आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को किसी खास काम के लिए भेजते हैं तो इस दौरान उसकी नियत का पता चलता है। जिस तरह से सुख-दुख में दोस्तों की पहचान होती है, ठीक उसी तरह से जब आपके पास धन, यश ना हो तो पत्नी की परीक्षा होती है।

3. पत्नी का बलिदान करना चाहिए- चाणक्य के अनुसार, भारी संकट के लिए धन को बचाना चाहिए। इसके साथ ही पत्नी को भी बचाएं। लेकिन जब बात आत्मसम्मान की आए तो धन और पत्नी दोनों का बलिदान करने से हिचकना नहीं चाहिए।

इन 5 गुणों वाली स्त्रियों के पति होते हैं बेहद सौभाग्यशाली,

4. नहीं रहना चाहिए ऐसी स्त्री के साथ- चाणक्य के अनुसार, अगर आप किसी मूर्ख बालक को पढ़ा रहे हैं तो आप खुद मूर्ख बनरहे हैं। इसी तरह से अगर आप दुष्ट स्त्री के साथ रह रहे हैं तो आपका जीवन दुखों से भरता है और साथ ही आपके परिवार के लोगों का भी।

5. नहीं रखती ऐसी स्त्री घर को सुखी- चाणक्य कहते हैं कि एक गलत राजा अपनी प्रजा को सुख नहीं दे सकता। ठीक उसी तरह से एक दुष्ट पत्नी कभी सुख और शांति घर को नहीं दे सकती है। इसलिए ऐसे घर में सुख का वास नहीं होता है।

6. घर की रक्षा करती है ऐसी स्त्री- चाणक्य के अनुसार, अगर आपके जीवन में गुणवती महिला है तो आपके घर की रक्षा हमेशा होगी। जैसे धन कीर रक्षा धर्म करता है, ठीक उसी तरह से घर की रक्षा एक गुणवान स्त्री ही कर सकती है।

किसी को दुख में भी नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें
चाणक्य नीति: ये 4 चीजें ही आखिरी समय तक व्यक्ति का निभाती हैं साथ
चाणक्य नीति: पति-पत्नी को हमेशा इन 3 बातों का रखना चाहिए ख्याल
चाणक्य नीति: व्यक्ति को इन 5 लोगों पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए विश्वास

हर व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है। कई बार खूब मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है। बार-बार मेहनत करने पर भी सफलता हाथ न लगने पर लोग निराशा की भंवर में फंसते जाते हैं। अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी लाइफ बदल सकते हैं।

जीवन में सफलता पाने के टिप्स-

1. कुछ लोग अपना गोल (लक्ष्य) छोटा सेट करते हैं और उसे हासिल करके खुश हो जाते हैं। जबकि कुछ लोग अपना गोल बड़ा सेट करते हैं, लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा सोच-समझकर अपना लक्ष्य चुनना चाहिए।

2. व्यक्ति को हमेशा वही काम करना चाहिए, जिसमें उसकी रूचि हो। ऐसा करने से व्यक्ति उस काम में सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है।

3. सफलता को पाने के लिए व्यक्ति को अपनी लाइफ संतुलित बनानी चाहिए। कई बार पारिवारिक, व्यवसायिक कलह के कारण भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है।

4. कहावत है कि असफलता का अर्थ है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया। असफलता किसी भी काम को दोबारा से करने का मौका देती है। ऐसे में उस काम को अच्छी तरह के करना चाहिए।

5. हर रोज व्यक्ति को कई तरह के लोग मिलते हैं। यह बहुत जरूरी है कि आप लोगों के साथ कैसे रिश्ते रखते हैं। किसी तरह का विवाद आपके सफलता के रास्ते का रोड़ा बन सकता है। ऐसे में विवाद से हमेशा बचना चाहिए।

6. कहा जाता है कि नए विचार ही नई क्रांति को जन्म देती है। ऐसे में नए विचारों, नई प्लान बनाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

7. व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। मन में हमेशा यह भरोसा होना चाहिए कि जो मैंने सपना देखा है, वह पूरा हो सकता है।

8. जब भी हम कोई काम करते हैं तो हर किसी से सलाह लेते हैं। लेकिन हमेशा हमें अपने मन की सुनकर ही फैसला लेना चाहिए।

पत्रकार प्रशांत अवस्थी

द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

बुढ़ापे के लिए हैं फिक्रमंद…

अगर आप भी अपने बुढ़ापे में गुजारे को लेकर परेशान हैं और अपने लिए पेंशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *