ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अंतर्राष्ट्रीय / महाराष्ट्र में कोरोना केस बढ़ने से मची हलचल अमरावती में आज से लॉकडाउन, पुणे-नासिक में नाइट कर्फ्यू…

महाराष्ट्र में कोरोना केस बढ़ने से मची हलचल अमरावती में आज से लॉकडाउन, पुणे-नासिक में नाइट कर्फ्यू…

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अमरावती सहित कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जबकि पुणे के अलावा नासिक में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही नाइट कर्फ्यू पर भी रोक लगा दी गई है।

पुणे ,मुंबई महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना वायरस के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और पुणे के अलावा नासिक में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा यवतमाल, अमरावती और अचलपुर में लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
महाराष्ट्र के अमरावती और अचलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जो आज (22 फरवरी) रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा। यवतमाल, अकोला और अकोट में कल (22 फरवरी) सुबह 6 बजे से 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इन जिलो में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी।

मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1355 इमारतों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा किसी भी इमारत में 5 से अधिक मरीज होने पर उसे एहतियातन सील करने का प्रावधान है।

कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार ने सारे राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। जहां भीड़ लगने की आशंका है। इसके साथ ही सरकार ने संकेत दिए हैं। कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो महाराष्ट्र में लॉकडाउन भी लग सकता है।
महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़े हैं। और करीब 47 हजार नए केस सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में रविवार (21 फरवरी) को 6791 मामले सामने आए थे। और लगातार तीसरे दिन राज्य में कोविड-19 के 6000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए है। रविवार को मुंबई में 921, अमरावती में 666, पुणे में 640, नागपुर में 599, पिंपरी चिंचवड में 291 और औरंगाबाद शहर में 103 नए मामले सामने आए है।

संवाददाता रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

OpenAI को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने निकाला, मीरा मुराती को दी गई जिम्मेदारी

चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने को-फाउंडर और CEO सैम ऑल्टमैन को पद से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *