ब्रेकिंग स्क्राल
Home / व्यापार / आज का सोने का भाव 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना! भाव 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा…

आज का सोने का भाव 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना! भाव 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा…

आज का सोने का भाव 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना! भाव 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना अब 46,000 रुपये के नीचे फिसल गया है। गुरुवार को MCX पर सोने में आखिरी घंटों में बिकवाली के चलते कीमतों में गिरावट आई है ये लगातार छठा दिन है जब सोने के दाम गिरे हैं।

इस वक्त सोना खरीदने वालों की चांदी है। क्योंकि लगातार 6 दिनों से सोने के भाव मे गिरावट आ रही है। अब इसके भाव 46,000 रुपये से भी कम हो गए हैं। कल सोना करीब 100 रुपये कमजोर होकर 46126 रुपये पर बंद हुआ है। इस तरह इस हफ्ते सोना अबतक 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। चांदी भी हफ्ते भर में 2500 रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी है।
1 फरवरी 2021 को जब बजट पेश हुआ तो MCX पर सोना 48394 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था। आज सोना 45995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यानी सिर्फ 19 दिनों में ही सोना 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगर साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2021 से करें तो सोना 4200 रुपये तक सस्ता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं। तो ये सही वक्त हो सकता है। सोने की कीमतें 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गई हैं। MCX पर सोने का भाव मई 2020 के लेवल पर आ गया है। साल की शुरुआत में सोने को लेकर बुलियन एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि 2021 में ये 60,000 रुपये के पार जाएगा। लेकिन अब शॉर्ट टर्म में एक्सपर्ट्स सोने-चांदी को लेकर ज्यादा बुलिश नहीं है।
गुरुवार को MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 100 रुपये से ज्यादा गिरकर 46126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज इसमें एक बेहद छोटे दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते से लेकर अबतक सोने में लगातार 6 सेशन से गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था। अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था। अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 18 परसेंट तक टूट चुका है। सोना MCX पर 45995 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। यानी करीब 10,200 रुपये सस्ता मिल रहा है।

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा-क्लोजिंग)

सोमवार                     47241
मंगलवार                   46899
बुधवार                      46237
गुरुवार                      46126
शुक्रवार                     45995 (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल
दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा-क्लोजिंग)
सोमवार                    47839/10 ग्राम
मंगलवार                  47948/10 ग्राम
बुधवार                     48013/10 ग्राम
गुरुवार                     47508/10 ग्राम
शुक्रवार                    47318/10 ग्राम
(रुपये)

आज चांदी की चाल भी कम है। MCX पर चांदी का मार्च वायदा 850 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट चुका है। चांदी 68,000 रुपये के नीचे ट्रेड कर रही है। कल और आज की गिरावट मिलाकर चांदी दो दिनों में 1500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। बजट के दिन 1 फरवरी को चांदी का मार्च वायदा 73666 पर बंद हुआ था। उस लेवल से चांदी आज 6000 रुपये सस्ती है।

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12,300 रुपये सस्ती हुई है।

1 फरवरी को बजट के दिन MCX पर चांदी का मार्च वायदा 74400 रुपये के ऊपर चला गया था। लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी आई है। और 4 फरवरी गुरुवार को भाव 66800 रुपये प्रति किलो तक गिर भी गया था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12,300 रुपये से ज्यादा सस्ती है।

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                     चांदी (MCXमार्च वायदा)
सोमवार                    70129/किलो
मंगलवार                   69372/किलो
बुधवार                     69231/किलो
गुरुवार                     68494/किलो
शुक्रवार                    67601/किलो (ट्रेडिंग जारी)

10 ग्राम सोने का भाव (सर्राफा)
शहर           गोल्ड का भाव
दिल्ली           49680
मुंबई            46690
कोलकाता      48850
चेन्नई            47770

1 किलो चांदी का भाव (सर्राफा)
शहर            चांदी का भाव
दिल्ली           74000
मुंबई             68500
कोलकाता      68500
चेन्नई            68500

पत्रकार रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

डाबर ने लॉन्च किए स्पेशल लिमिटेड एडीशन अयोध्या पैक

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर पेश किए स्पेशल रैड पेस्ट, आंवला हेयर ऑयल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *