Related Articles
बिहार के सीवान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में जहां पत्नी रीता देवी की मौत हो गयी वहीं उसकी दोनों बेटियां निक्की कुमारी और सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार की रात की है।
हमलावर पिता का नाम श्रीकांत यादव उर्फ राजू यादव है। बताया जाता है कि हमला उस वक्त किया गया जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। घटना के बाद जब घर मे शोर मचा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। तत्काल सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रीता देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों ही बेटियां का इलाज किया जा रहा है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद से ही हमलावर पिता फरार है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई घटना की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि घटना का मुख्य कारण का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है। कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल सकेगी ।
रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ