ब्रेकिंग स्क्राल
Home / इन्फोटेंमेन्ट / टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म..

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म..

नागिन फेम अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने 9 फरवरी को ही अपने बच्चे का स्वागत किया है। कपल के घर में बेटे ने जन्म लिया है। रोहित रेड्डी ने अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दोनों के फैंस इस बात को जान के काफी खुश हैं।
सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, “ओह बॉय!” तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी, 2021उनके पोस्ट शेयर करने के बाद उनको अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से काफी बधाइयां मिल रही हैं। उनके फैंस इस खबर को सुनकर अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दिया हैं।
मालूम हो अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैन्स को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में दी थी। अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वे मां-बाप बनने वाले हैं। वीडियो में अनीता और रोहित ने अपने रिश्ते को दिखाया।
कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था फिर दोनों को प्यार हुआ। दोनों ने शादी की और अब अनीता प्रेग्नेंट हैं। अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। एक्ट्रेस टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।वे सबसे पहले साल 1999 में ताल फिल्म में नजर आईं थीं।
पत्रकार संजय जौहरी
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

स्नेहा मेकअप आर्टिस्ट की फ़ील्ड में उभरता हुआ नाम* ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा

ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है इस को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *