Related Articles
आईपीएल के 14वें ओडिशन में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का परिचय होने जा रहा है। अर्जुन तेंदुलकर ने चेन्नई में होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए नामांकन कराया है। हाल ही में संपन्न सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने हरियाणा के खिलाफ डेब्यू किया था, इसके अलावा उन्होंने पुदुचेरी के खिलाफ भी एक मैच खेला था। दो मैच में उन्होंने 2 विकेट हासिल भी किए थे। अब यह देखना रोचक होगा कि कौन सी टीम अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
जो भी फ्रेंचाइजी अर्जुन को अपने साथ जोड़ना चाहेगी, उसके पास सोचने के लिए ये तीन प्रमुख कारण हो सकते हैं। पहला ‘तेंदुलकर’ के कारण देशभर में आकर्षण का केंद्र बनना तय है। अर्जुन तेंदुलकर को शामिल करने से फ्रेंचाइजी को लोकप्रियता के मामले में बढ़ावा मिल सकता है। दूसरी बात यह है कि अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो निचलेक्रम में बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। इसलिए फ्रेंचाइजी की एक युवा ऑलराउंडर की खोज पूरी हो सकती है। तीसरी बात यह हैं कि अगर अर्जुन के साथ उनके पिता नजर आए तो स्टेडियम का खचाखच भरना तय है क्योंकि महान सचिन तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग से लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं।
पत्रकार रिचा निगम
द अचीवर टाइम्स लखनऊ