ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी : अजय कुमार लल्लू

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी : अजय कुमार लल्लू

मुजफ्फरनगर: संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक लेने सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के एक रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजवाकर और फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

‘फरवरी में न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया हो जाएगी पूर्ण’
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आया हूं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन निर्माण की पूरी प्रक्रिया चल रही है। न्याय पंचायत और ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया चल रही है। फरवरी में सभी न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। संगठन के दम पर 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में परचम लहराएंगे।

‘किसान आंदोलन का समाधान सरकार को निकालना है’
किसान आंदोलन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरकार कहा कि किसान आंदोलन का समाधान सरकार को निकालना है। सरकार बात तो कर रही है, लेकिन केवल तारीख पर तारीख दे रही है। सरकार आंदोलन को खत्म करना चाहती है। कल एक पत्रकार जो लगातार पूरे घटनाक्रम को दिखा रहा था, उसे गायब कर दिया गया। ऐसा हमने सोशल मीडिया पर देखा। जिस तरह की स्थिति है, लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। अगर इन कृषि कानूनों को किसान नहीं चाहता, तो सरकार क्यों जबरन इन कानूनों को लागू कर रही है।

‘किसानों की आवाज बनेगी कांग्रेस’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शांति से आंदोलन करने वाले किसानों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है और उनकी आवाज बनेगी।

अंगद मौर्या
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *