ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / दुल्हन लेने गई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लोटी

दुल्हन लेने गई बारात बिना दुल्हन के ही वापस लोटी

बरात लेकर निकले दूल्हे को नहीं मिला दुल्हन का घर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा और बारातियों को जो झेलना पड़ा। उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। जिले के एक गांव से धूम-धड़ाके से बारात निकली। फूलों के सेहरे मैं सजा दूल्हा और बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते बराती जब दुल्हन के घर पहुंचे तो सभी सन्न रह गए। ना तो यहां कोई बरातियों को मंडप दिखा ना ही कोई दुल्हन के परिवार वाले। दूल्हा और बराती रात भर दुल्हन का घर ढूंढते रहे। दुल्हन के घर वालों का जब घर पता नहीं चला तो रविवार सुबह बेरंग बरात वापस लौट गई।

बिना दुल्हन के लोटे गुस्साए ग्रामीणों ने रिश्ता कराने वाली महिला को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामला जिले की काशीराम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक  युवक की छतवारा की रहने वाली एक महिला ने मऊ जिला के मोहम्मदपुर कोतवाली के रानी पुर  में एक लड़की से तय कराई थी।

बताते हैं कि जिस लड़की से युवक का रिश्ता तय हुआ था नरौली स्थित एक दुकान पर दिखाई हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद शादी तय हुई शादी का मुहूर्त भी 10 दिसंबर निकला। आरोप है कि लड़की पक्ष ने गाजे-बाजे लाइट की व्यवस्था के लिए 20000 भी युवक के परिजनों से ले लिए।

तेय तारीख के अनुसार काशीराम से बरात रानीपुर पहुंची तो वहां ना तो कोई मंडप और ना ही कोई दुल्हन के घर वाले दिखाई दिए। लड़की और उसके परिवार वालों का भी कोई अता पता नहीं था। लड़की की खोजबीन में बराती सारी रात खोजबीन  करते रहे। अंत में अगले दिन रविवार की सुबह बारात बैरंग वापस लौट आई। इसके बाद युवक के परिवार की महिलाओं ने रिश्ता लगाने वाली महिला को घर बुलाकर बंधक बना लिया। यहां उसकी जमकर पिटाई की गई। महिला के बंधक होने की खबर सुनकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक महिला को कोतवाली ले आई उसके साथ युवक की मां और अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए। महिला से पूछताछ करके पुलिस तफ्तीश करने में जुटी।

समीर खान ब्यूरो रिपोर्ट
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *