ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / कृषि बिल किसानों को उनकी ही जमीन पर मजदूर बना देने वाला कानून: अंशू अवस्थी

कृषि बिल किसानों को उनकी ही जमीन पर मजदूर बना देने वाला कानून: अंशू अवस्थी

संडीला:  केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद बुलाया। इसका देशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि ये बिल पूरी तरीके से किसान विरोधी है |

उन्होंने कहा यह किसानों की सम्प्रभुता पर कुठाराघात है और किसानों को उनकी ही जमीन पर मजदूर बना देने वाला कानून है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी | साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को विवश करेगी कि वो इस बिल को वापस ले |

किसान बिल का विरोध करने के साथ ही साथ किसानों की आय को दुगनी करने वाले वादे को भी लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और पुछा कि सरकार कि ऐसी क्या मजबूरी है जो वो इस काले कानून को वापस नही ले रही है |

भारत बंद आन्दोलन में प्रमुख रूप से सैकड़ों कांग्रेसजन एवं स्थानीय किसान, समर्थक शामिल रहे | इसके बाद प्रशासन द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में शिफ्ट कर दिया गया |

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *