ब्रेकिंग स्क्राल
Home / स्वस्थ्य / आइए जानते हैं मुनक्का के सेवन के फायदों के बारे में

आइए जानते हैं मुनक्का के सेवन के फायदों के बारे में

सर्दियों का मौसम आने वाला है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं भी वो अपने साथ लेकर आएगा और चूंकि कोरोना वायरस महामारी से पहले से ही भारत समेत दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं, इसलिए इस मौसम में बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में लोगों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो और बीमारियों से बचा जा सके। इसलिए आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, यह बेहतर होगा। इसके सेवन से न सिर्फ आपको बीमारियों से निजात मिलेगी, बल्कि वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं मुनक्का के सेवन के पांच फायदों के बारे में…

रात के वक्त ऐसे करें मुनक्का का सेवन 
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि रात के वक्त गर्म दूध में 4-5 मुनक्का डालकर पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। इसके लगातार सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी से भी निजात मिल सकती है।

वजन को भी कम करता है मुनक्का 
मुनक्का में वजन घटाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। दरअसल, यह शरीर में मौजूद फैट सेल्स को काटकर तेजी से वजन घटाने में कारगर है। यही नहीं, इसमें मौजूद ग्लूकोज के कारण शरीर को ज्यादा ऊर्जा भी मिलती है। इसलिए मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद है।

तनाव से भी मुक्ति दिला सकता है मुनक्का 
मुनक्का का सेवन मानसिक तनाव से भी मुक्ति दिला सकता है। दरअसल, इसमें अर्जीनाइन नाम का अमीनो अम्ल पाया जाता है, जो स्ट्रेस लेवल को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। सुबह के समय मुनक्का का सेवन ज्यादा फायदा देता है।

कब्ज में भी फायदेमंद है मुनक्का 
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो मुनक्का का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए जिनको भी पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, वो मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। ये उनके लिए फायदेमंद होगा।

About The Achiever Times

Check Also

प्रतिबंध हटते ही दैनिक मामले और मौत की संख्या में होने लगा इजाफा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 मार्च से कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंधों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *