ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम में भोजपुरी गायक व अभिनेता को लगी गोली : बलिया

भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम में भोजपुरी गायक व अभिनेता को लगी गोली : बलिया

बलिया ||अतुल शुक्ला || बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के महकलपुर में देर रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम में आए भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा गोली लगने से घायल हो गए। गोली बांह में लगी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। एसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद गोलू को मऊ ले जाया गया था। वहां इलाज से सहयोगी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्हें बक्सर लेकर चले गए। जिले में लगातार दूसरे दिन हर्ष फायरिंग में गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं, एसडीएम सदर राजेश यादव ने बताया कि उनके यहां न तो ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी दी गई और न ही परमिशन ली गई थी।

भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। तभी अचानक गोलू राजा की बांह गोली लग गई और वे मंच पर गिर पड़े।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *