ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / दीपावली से पहले यूपी से बिहार के बीच बस सेवा शुरू कर लोगों को बड़ा तोहफा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम का

दीपावली से पहले यूपी से बिहार के बीच बस सेवा शुरू कर लोगों को बड़ा तोहफा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम का

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने दीपावली से पहले यूपी से बिहार के बीच बस सेवा शुरू कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। निगम ने बृहस्पतिवार को राजधानी के आलमबाग बस अड्डे से गया के लिए बस सेवा का शुभारंभ कर दिया। इसके साथ ही जल्द ही गोरखपुर समेत पांच जिलों से बिहार के लिए 85 बसें चलायी जाएंगी। इसके लिए रूट, समय सारणी और किराए को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि अभी इसमें कुछ संशोधन की संभावना है।

मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार के अनुसार, दोनों राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बस संचालन का खाका तैयार कर लिया गया है। किराए और परमिट पर समझौता होने के बाद संचालन पर सहमति बन गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र से छपरा, सिवान, मोतिहारी, रक्सौल, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व गोपालगंज, वाराणसी से डेहरी, भभुआ, बक्सर, गया, पटना, औरगांबाद, आजमगढ़ से बक्सर वाया फेफना, बयानी, बलिया से छपरा और गाजियाबाद से पटना, किशनगंज, नालंदा व बक्सर के लिए बसें चलायी जाएंगी।

लखनऊ से गया तक किराया 685 रुपये 
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिहार के गया वाया औरंगाबाद के लिए साधारण सेवा की बस का शुभारंभ किया गया है। आलमबाग से एक यात्री का किराया 685 रुपये तय किया गया है। कुछ दिन बाद इसमें मामूली संशोधन भी हो सकता। बस रोज सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी और 606 किलोमीटर की दूरी तय कर रात नौ बजे गया पहुंचेगी।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *