ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / भाजपा आलाकमान बलिया कांड पर भाजपा विधायक के बयान से नाराज

भाजपा आलाकमान बलिया कांड पर भाजपा विधायक के बयान से नाराज

बलिया कांड पर बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के बयान से भाजपा आलाकमान नाराज है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात की। इसमें उन्होंने बलिया की घटना को लेकर दिए भाजपा विधायक के बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यूपी अध्यक्ष से कहा कि वे विधायक सिंह को बता दें कि घटना की जांच से दूर रहें। वरना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। यह जानकारी सूत्रों के द्वारा दी गई है।

इससे पहले रविवार की शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह का समर्थन करने की वजह से विधायक सुरेंद्र नाथ को लखनऊ तलब किया था। जहां सफाई में विधायक ने कहा था कि उनपर घटना के आरोपियों को बचाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। मुलाकात के बाद सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है।
यह भी पढ़ें- बलिया हत्याकांड: स्वतंत्र देव सिंह और विधायक सुरेंद्र सिंह की हुई मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

वहीं सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक की बयानबाजी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब होती है। बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के बाद आरोपी के समर्थन में दमदारी से खड़े भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर रविवार को लखनऊ पहुंचे थे।

अखिलेश यदि यादवों के साथ, तो मैं भी हूं क्षत्रियों के साथ
प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर लखनऊ रवाना होने से पहले बलिया में सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि इसमें संदेह नहीं कि मैं सभी के साथ खड़ा रहता हूं। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव यादवों के साथ हैं तो मैं भी क्षत्रियों के साथ खड़ा हूं। इस बयान के संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *