ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / प्रदेश में ब्राह्मणों को बनाया जा रहा टारगेट :अभिषेक मिश्रा

प्रदेश में ब्राह्मणों को बनाया जा रहा टारगेट :अभिषेक मिश्रा

उरई । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है ब्राह्मणों के साथ लगातार अन्याय और अत्याचार हो रहा है | टारगेट बनाकर ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही है। आज झांसी रोड पर स्थित रामनगर में सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने दावा किया कि प्रदेश में 2022 के चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। और समाजवादी पार्टी ने 2022 होने बाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं | जनता के बीच पहुंचकर उनका दुख दर्द सुना जा रहा है और सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंनें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि एक हजार दिन के अंदर हर जनपद में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित करना पहला काम होगा जो ब्रम्ह समाज के लोगों को नया संदेश देगी। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा , पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद यादव, दीपराज गुर्जर, मान सिंह पाल, महेंद्र कठेरिया,डा महेश द्विवेदी सर, जयशंकर द्विवेदी,नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, शबीउददीन, संतोष कोरी जीनू, शफीकुर्रहमान कश्फी, भानू वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरियां, देवेंद्र यादव भूप सिंह यादव, कपिल गुमावली, आमिर फरीदी,मुईनुद्दीन मिर्जा, पू अशोक गुप्ता, जिला महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन, कुसुम सक्सेना, , दीपू त्रिपाठी उरगांव, जयदेव यादव, भूपेंद्र यादव, गिल्लू भिटारी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीवन बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू सहित दर्जनों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *