ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों ने बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे।

ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में वह शिक्षक थे। मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर गुस्सा जाहिर किया। सूचना मिलते ही एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। संजय खोखर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी वो करीबी थे।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *