ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / बिहार डीजीपी ने सुशांत मामले को लेकर मुंबई पुलिस अधिकारियों पर लगाये गम्भीर आरोप

बिहार डीजीपी ने सुशांत मामले को लेकर मुंबई पुलिस अधिकारियों पर लगाये गम्भीर आरोप

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी बढ़ गई है। इसी बीच मंगलवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं। उनकी मंशा साफ नहीं है।

डीजीपी पांडेय ने कहा, ‘उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया। यदि महाराष्ट्र सरकार को अपनी पुलिस पर गर्व है, तो हमें बताएं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के 50 दिनों के बाद उन्होंने क्या किया है। मुंबई ने हमारे साथ सभी संचार माध्यम बंद कर दिए हैं। यह इस बात का इशारा है कि कुछ गलत है।’

डीजीपी ने आगे कहा, ‘हम जिसे भी भेजेंगे उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा। हमारे अफसर मुंबई में छिप गए हैं। सच कहूं तो अब मुझे भी डर लग रहा है। उनकी मंशा साफ नहीं है, वो हमें काम नहीं करने देंगे। मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए हैं। अब हम किसी अधिकारी को नहीं भेजेंगे। रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस पर अटूट विश्वास है।’

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *