अपने डांस और अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर डांसर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। अपने मजेदार वीडियो की वजह से नोरा फतेही हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपने पति का खुलासा करने वजह से काफी चर्चा में हैं।
दरअसल नोरा फतेही को उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए प्रपोज करते रहते हैं। इस बार भी उन्हें शादी का प्रपोजल आया है। जिसके बारे में खुद नोरा फतेही ने ही बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक बच्चे का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बच्चा क्यूट अंदाज में नोरा फतेही को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।
बच्चे के इस वीडियो को साझा करते हुए नोरा फतेही ने मजेदार पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बच्चे को अपना पति बताया है। नोरा फतेही ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘दोस्तों, मुझे अपना पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं’। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले नोरा फतेही अपने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की वजह से चर्चा में थीं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स कर लिए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के लिए शुक्रिया अदा किया है और अपना एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो के जरिए नोरा फतेही ने अपने संघर्ष की कहानी को भी बताया।
नोरा फतेही ने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, ‘मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 1.4 करोड़ होने का जश्न मना रही हूं। बेंगलूरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे दिलबर गाना मिला।’ सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था।