ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / विकास की ही तरह इन अपराधियों ने भी दहला रखा है यूपी को

विकास की ही तरह इन अपराधियों ने भी दहला रखा है यूपी को

उत्तर प्रदेश के क्राइम रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के अलावा भी कई बड़े नाम हैं। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथ- साथ पुलिस ने एक और कुख्यात की तलाश शुरू कर दी है। यह कुख्यात पिछले 15 माह से फरार चल रहा है। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस ने उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। आइए आज आपको पश्चिमी यूपी के ऐसे पांच बड़े कुख्यातों के बारे में बताते हैं, जिनके नाम से लोगों में रहती हैं दहशत-

कौन है कुख्यात बदन सिंह बद्दो
बेरापुर टीपी नगर मेरठ निवासी बदन सिंह बद्दो के पिता चरण सिंह 1970 के दशक में जालंधर छोड़कर यूपी के मेरठ में रहने आ गए थे। बद्दो के पिता ने परिवार का जीवनयापन के लिए ट्रक ड्राइवर का काम शुरू किया था। फिर धीरे-धीरे वह खुद एक ट्रांसपोर्टर बन गए थे। वहीं सात भाइयों में सबसे छोटे बदन सिंह बद्दो ने भी ट्रांसपोर्ट के कारोबार में कदम रखा। इसी दौरान उसके संबंध इलाके के बदमाशों से हो गए। इसके बाद उसने शराब के कारोबार में भी हाथ आजमाया। बताया जाता है कि उसने 1988 में अपराध की दुनिया में कदम रखा।

कौन है कुख्यात सुनील राठी
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी और एक लाख का इनामी कुख्यात सुनील राठी इन दिनों जेल में बंद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अपराध जगत में सुनील राठी का नाम बड़ा है। बताया जाता है कि अपने पिता की हत्या कर उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद एक-एक करके चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोग सुनील के नाम से भी डरने लगे। उसकी मां पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

सुनील राठी का नाम पिछले साल तब सुर्खियों में आया था, जब उसने रुड़की शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से पचास लाख की रंगदारी मांगी थी। बागपत जेल में बंद रहते हुए उसने डॉक्टर से अपनी मां तक इन पैसों को पहुंचाने के लिए कहा था। इसके बाद रुड़की पुलिस सुनील राठी को रिमांड पर लेकर आई थी।

कुख्यात उधम सिंह
कुख्यात उधम सिंह इन दिनों मेरठ जेल में बंद है। कुख्यात उधम सिंह के खिलाफ लूट, डकैती सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, उधम सिंह के गैंग ने भी संजीव जीवा की तरह पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल में भी अपने पैर जमा लिए हैं। पूर्वाचंल में भी उधम सिंह का गैंग दबदबा कायम कर रहा है। उधम सिंह ने पश्चिमी यूपी में सुशील मूंछ से टूटे शूटर भी उधम सिंह के गैंग से जुड़ रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा
बड़ौत की पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता बरखा के ससुर बीरबल निवासी वाजिदपुर की हत्या के केस के आरोपी हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा भी मेरठ जेल में बंद है। सरकार द्वारा अपराधियों की लिस्ट जारी की गई जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है। मेरठ जनपद में इन कुख्यात उधम सिंह और योगेश भदौड़ा के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।

मेरठ जेल में बंद कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह की बेनामी संपत्ति जब्त होगी। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि दोनों अपराधियों के मेरठ समेत कई जिलों में गैंग चलते हैं। उधम सिंह गैंग में शामिल कई बदमाशों को पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।

वहीं जेल में बंद कुख्यात भूपेंद्र बाफर का गैंग भी पश्चिमी यूपी के जिलों में बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देता रहा है। कुख्यात भूपेंद्र अपने गैंग के साथियों से वारदात कराता है। कुछ समय पहले भी कुख्यात भूपेंद्र बाफर ने वीडियो कॉल करके अपने गैंग को एक्टिव किया था। कुख्यात भूपेंद्र बाफर फिलहाल आजमगढ़ जेल में बंद है।

अफसर गंभीर नहीं
पश्चिमी यूपी की जेलों में खून खराबे होते रहे हैं। इसके बावजूद अफसर गंभीर नहीं हैं। बागपत जेल में पहले मुन्ना बजरंगी फिर ऋषि की हत्या हुई है। नैनी जेल में कुख्यात उधम सिंह पर कई बार हमले हुए। इसके बाद जेल से भूपेंद्र की वीडियो कॉलिंग पर सवाल उठे थे।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *