ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / इन चीजों के सेवन से दिमाग और शरीर दोनों रहेंगे स्वस्थ

इन चीजों के सेवन से दिमाग और शरीर दोनों रहेंगे स्वस्थ

आज के समय में तनाव आम बात होने लगी है। लॅाकडाउन की वजह से मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है।

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार अच्छा भोजन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ होता है…

अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के लिए आवश्यक है। इसका सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कई शोधों के अनुसार भोजन में ओमेगा- 3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ाने से मानसिक तनाव कम होता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीजों में मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। अलसी के बीजों का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ ही अलसी के बीजों का सेवन करने से हार्ट से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। अलसी के बीज पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं।

मोठ
मोठ एक फलियां है। मोठ में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम होने पर अवसाद पैदा हो सकता है। मोठ का सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं रहती है। आप मोठ को अंकुरित करके खा सकते हैं। दाल के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

काजू
काजू में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में जिंक की कमी होने पर अवसाद की जैसी स्थिति बन सकती है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि काजू का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

बादाम
बादाम का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। प्रतिदिन सुबह भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग तरोताजा रहता है। डॅाक्टरों के अनुसार रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाने से याददाशत को मजबूत किया जा सकता है। बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

दूध
दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रात में दूध में हल्दी या जायफल मिलाकर पीने से मन शांत रहता है। दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो कि मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रण करने का काम करता है।

About The Achiever Times

Check Also

प्रतिबंध हटते ही दैनिक मामले और मौत की संख्या में होने लगा इजाफा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 मार्च से कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंधों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *