ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / आज रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे : उत्तर प्रदेश

आज रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे : उत्तर प्रदेश

हमारा प्रदेश आज एक और रिकॉर्ड का साक्षी बनेगा। वृक्षारोपण मिशन-2020 के तहत 25 करोड़ पौधे 5 जुलाई को रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल के वन में पौधरोपण करके इस महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में पौधरोपण के लिए चिह्नित प्रत्येक स्थान की जियो टैगिंग भी होगी। इसके लिए वन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी 75 जिलों में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वन विभाग की 1760 पौधशालाओं से पौधों की निशुल्क आपूर्ति की गई है। वन विभाग 10053 स्थानों पर 10 करोड़ पौधे लगाएगा। अन्य 26 विभाग सात लाख स्थानों पर 15 करोड़ पौधे लगाएंगे। वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, विभागीय पौधशालाओं में 44.27 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। उद्यान विभाग की 142 पौधशालाओं में 84 लाख से अधिक पौधे हैं, जबकि रेशम विभाग की 76 पौधशालाओं में 24 लाख से अधिक पौधे हैं।
प्रदेश की सभी 57892 ग्राम पंचायतों और 652 शहरी निकायों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किए गए हैं। गंगा व सहायक नदियों के 10 किलोमीटर क्षेत्र में 3000 से अधिक स्थानों पर 2.20 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक ग्राम में आवासीय परिसरों में सहजन के पौधे रोपने पर जोर रहेगा। जगह-जगह विशिष्ट वाटिकाएं तैयार की जाएंगी। 201 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए चयनित प्रत्येक स्थल की जियो टैगिंग भी होगी। पौधशालाओं और पौधरोपण के लिए निराश्रित गौ आश्रय स्थलों से कंपोस्ट खाद खरीदी गई है।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *