ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / चीन के खिलाफ प्रदर्शन, जिनपिंग का पुतला दहन : लखनऊ

चीन के खिलाफ प्रदर्शन, जिनपिंग का पुतला दहन : लखनऊ

अतुल शुक्ला| लखनऊ: गलवान घाटी में भारत के वीर सपूतों की हत्या के विरोध में प्रदेशभर में आक्रोश है। जगह-जगह चीन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है। इस दौरान लोगों ने कई जगहों पर चीन के पुतले भी फूंके।

इसी विरोध के चलते राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया । चीन द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला और शहीद किए जाने से नाराज लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। गुस्सा जताया। साथ ही चीन के सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया। अब चाइनीज सामान का बहिष्कार किया जाएगा।  साथ ही यह भी कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके बाद लोगों ने चीनी राष्ट्रपति के तस्वीर में आग लगाकर अपना गुस्सा प्रकट किया।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *