ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / मानसून आज यूपी में दे सकता है दस्तक

मानसून आज यूपी में दे सकता है दस्तक

आठ दिनों से पूर्वी यूपी में ठहरे मानसून में हलचल हुई है। मंगलवार को राजधानी जहां प्री-मानसूनी बारिश में भीगी, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आज लखनऊ में आमद दर्ज करा सकता है। मानसून के दस्तक देने के बाद यूपी में बारिश होने से लोगों को उमस व तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिल सकेगी।

पिछले कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों के साथ लोगों व किसानों को मानसून एक्सप्रेस का इंतजार था। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के कई इलाकों में आज और कल मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि 16 तारीख से पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठहरे मानसून में पिछले 24 घंटों में मूवमेंट दिखा है।

मंगलवार को मानसून भले ही राजधानी में आमद दर्ज ना करा पाया हो लेकिन पूर्वी उतर प्रदेश के तमाम हिस्सों तक मानसून पहुंचा है। बुधवार को लखनऊ में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह से ही आसमान में धूप के साथ बादल छाए रहे और हवा में ठंडक बनी रहने से लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ। मंगलवार को सुबह से ही कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें पड़ती रहीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 13.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से भी छुटकारा मिला है।

वहीं, मंगलवार की सुबह रामपुर जिले में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बारिश थमने के बाद दोपहर से तेज धूप निकली लेकिन, तपिश कम रही। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को तो बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और फिर रविवार से बृहस्पतिवार तक रोजाना बारिश की उम्मीद है।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *