लगातार 17वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 20 पैसे बढ़कर 79.76 रुपये लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम में 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब एक लीटर डीजल की कीमत 79.40 रुपये है। दिल्ली में इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सिर्फ 36 पैसे का अंतर रह गया है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 23 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) ,चेन्नई (Chennai)और अन्य प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 79.76 | 79.4 |
नोएडा | 80.57 | 71.66 |
गुरुग्राम | 77.99 | 71.76 |
लखनऊ | 80.46 | 71.58 |
मुंबई | 86.54 | 77.76 |
चेन्नई | 83.04 | 76.77 |
कोलकाता | 81.45 | 74.63 |
तेल कंपनियों ने 7 जून से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन शुरू किया। उसके बाद से पिछले 17 दिन से इनके दाम लगातार बढ़ रह हैं। उससे पहले लगातार 82 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मूल्य वृद्धि शुरू होने के बाद डीजल के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं जबकि पेट्रोल के दाम पिछले दो साल की ऊंचाई पर हैं।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।