ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / 24 घंटे में 9983 नए केस, 208 लोगों की मौत. कुल संक्रमित ढाई लाख के पार

24 घंटे में 9983 नए केस, 208 लोगों की मौत. कुल संक्रमित ढाई लाख के पार

कोरोना वायरस महामारी का संकट भारत में हर दिन बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में संक्रमितों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9983 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं, इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है। संक्रमण के चलते अब तक 7135 लोगों की जान गई है। इस खतरनाक वायरस से अब तक देश में 1,24,095 लोग ठीक हो चुके हैं।

दूसरी तरफ, लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद आज से देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल रहे हैं, जिनमें नए नियमों के तहत प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं होंगी। वहीं, मंदिरों में प्रसाद आदि का वितरण नहीं होगा।

About The Achiever Times

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *