ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / यूपी: 502 नये मामलों के साथ प्रदेश में कुल 9734 संक्रमित

यूपी: 502 नये मामलों के साथ प्रदेश में कुल 9734 संक्रमित

उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यूपी में संक्रमितों की संख्या 9734 हो गई है। यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत हो गई है। यूपी में कुल 258 की मौत हुई है।

हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांटा मेरठ शहर

मेरठ प्रशासन ने शहर को हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांट दिया है। आज से शहर के कई क्षेत्रों के बाजार खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी है। प्रशासन ने गोल-मोल गाइडलाइन जारी कर बफर जोन में बाजारों को खुलवाने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर को सौंपी है।
एटा में एक और कोरोना पॉजिटिव
एटा में एक और संक्रमित मिला है। जैथरा ब्लॉक के गांव नगला गिरधर निवासी एक परिवार 27 मई को नोएडा से वापस आया था। उसी परिवार में यह संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है।

मेरठ में कोरोना से 33वीं मौत
मेरठ में शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमण से 33वीं मौत हो गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में दम तोड़ दिया। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

प्रदेश में मिले रिकॉर्ड 502 कोरोना पॉजिटिव मरीज
यूपी में शुक्रवार को एक दिन में अधिकतम 502 मरीज मिलने का रिकार्ड बना है। अभी तक एक दिन में 378 मरीज 31 मई को मिले थे। नए 502 मरीजों के साथ ही शुक्रवार को कुल मरीजों की संख्या 9733 हो गई थी। इनमें से एक्टिव मरीज 3828 हैं। 5648 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 257 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में 51, कानपुर नगर में 48, जौनपुर में सबसे अधिक 41 मरीज मिले थे।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *