ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / विश्व पर्यावरण दिवस : ये संकल्प लें धरती को फिर से स्वर्ग बनाने के लिए

विश्व पर्यावरण दिवस : ये संकल्प लें धरती को फिर से स्वर्ग बनाने के लिए

हम भोजन के तौर पर जो कुछ भी खाते हैं, हम जो पानी पीते हैं, जिस हवा में हम सभी लोग सांस लेते हैं और जो वातावरण हमारी धरती को जीने के अनुकूल बनाती है यह सब हमें प्रकृति से प्राप्त होता है। ब्रह्मांड को चलाने में पर्यावरण का खास महत्व है। पर्यावरण से जब हमें इतनी चीजें मिल रही हैं, तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस महामारी से बचने के इंसान अपने घरों में बंद है वहीं जाने अनजाने में ये महामारी हमें यह सीख दे गई कि हमें पर्यावरण को किस तरह से सुरक्षित रखना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या, ग्लोबल वॉर्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। अगर आप धरती को फिर से स्वर्ग बनाना चाहते हैं तो आपको आज ही ये 5 संकल्प लेना चाहिए।

पहला संकल्प
आधुनिक काल में हर तरफ उद्योग फैक्ट्रियां खुल गई हैं, जिससे बहुत ज्यादा मात्रा में कचरा निकलने लगा है। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे को खुले में या फिर नदियों में बहा दिया जाता है। इस चीज का अनुकरण आम लोग भी करने लगे हैं और कचरे को जहां-तहां फेंक दे रहे हैं। ऐसा करने से प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। इस पर्यावरण दिवस आप संकल्प लें कि अपने यहां से निकलने वाले कचरे को सही स्थआन पर पहुंचाएंगे।

दूसरा संकल्प
सांस लेने के लिए हवा को साफ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप जितना कुछ कर सकते हैं करें ताकि स्वच्छ खुली हवा में सांस ले सकें। पेट्रोल डीजल के बदले ई वाहन का उपयोग करें। बेहतर होगा कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

तीसरा संकल्प
विकास कार्यों की आड़ में आजकल लोग अंधाधुंध पेड़-पौधो की कटाई कर रहें हैं। हमें इस चीज को छोड़ना चाहिए। पेड़ पौधे काटने से ना सिर्फ हमें ऑक्सीजन की कमी हो सकती है बल्कि पूरा मौसम चक्र बिगड़ सकता है, जिसके बाद फिर हमें भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

चौथा संकल्प
पेड़ पौधा, धरती, सूर्य, जीव जंतु को प्रणाम करें और उन्हें धन्यवाद दें। भगवान की पूजा करने से बढ़िया होगा कि आप धरती की, सूर्य की जीव जन्तुओं को प्रणाम करें उनका रोज धन्यवाद करें, जिनके वजह से पर्यावरण संतुलित है और आप चैन की सांस ले रहे हैं।

पांचवा संकल्प
आज के समय में पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन अगर कुछ है तो वह है पॉलीथिन या प्लास्टिक। इसका इस्तेमाल आज से ही बिल्कुल खत्म कर दें। अगर कोई दूसरा भी आपके सामने पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहा है तो उसे भी मना करें।

About The Achiever Times

Check Also

बुढ़ापे के लिए हैं फिक्रमंद…

अगर आप भी अपने बुढ़ापे में गुजारे को लेकर परेशान हैं और अपने लिए पेंशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *