ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का कारण

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का कारण

हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत करने का। हम इंसानों और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा। विश्व में लगातार वातावरण दूषित होते जा रहा है, जिसका गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ रहा है।

कब हुई शुरुआत

सन 1972 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी। तब से लगातार हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।

कहां से हुई शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई। यहां 1972 में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था।

पर्यावरण दिवस मनाने का कारण

विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना।

भारत में पहला पर्यावरण दिवस

विश्व में जब पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया गया था तब भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंताओं को जाहिर किया था।

भारत में कानून

भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए 19 नवंबर 1986 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

लॅाकडाउन ने बदल दी तस्वीर

इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछले सालों से अलग होगा। इस वर्ष लॅाकडाउन की वजह से काफी मात्रा में प्रदूषण कम हो गया है। पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावण को लेकर अधिक चिंता में थे इस साल हमारी चिंताएं थोड़ा कम है क्योंकि वातावरण शुद्ध हो गया है। इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा।

पर्यावरण दिवस को सफल बनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही सफल बनाया जा सकता है जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे। हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।

पर्यावरण दिवस को सफल बनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही सफल बनाया जा सकता है जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे। हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।

 

About The Achiever Times

Check Also

बुढ़ापे के लिए हैं फिक्रमंद…

अगर आप भी अपने बुढ़ापे में गुजारे को लेकर परेशान हैं और अपने लिए पेंशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *