ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / यूपी में संक्रमितों की संख्या सात हजार के पार

यूपी में संक्रमितों की संख्या सात हजार के पार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7706 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। इस दौरान यह संख्या 5,000 से बढ़कर 7 हजार पार करई गई। जबकि यहां पहले केस से एक हजार का आंकड़ा छूने में लगभग डेढ़ महीना लगा था। इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या बढ़कर सात गुना से अधिक हो गई है।

बिजनौर में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले

बिजनौर जिले में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार नूरपुर और एक चांदपुर का रहने वाला है। ये सभी मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी 26 मई से विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन थे। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 हो गई है। इनमें से अब तक 48 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 50 सक्रिय हैं।

उत्तर प्रदेश में 10 दिन में बढ़े दो हजार करोना मरीज
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। इस दौरान यह संख्या 5,000 से बढ़कर 7,701 पर पहुंच गई। जबकि यहां पहले केस से एक हजार का आंकड़ा छूने में लगभग डेढ़ महीना लगा था। इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या बढ़कर सात गुना से अधिक हो गई है। कल तक यूपी में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7701 हो गई है।

यूपी में शनिवार तक 7701 पर पहुंचा आंकड़ा
यूपी में शनिवार तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7701 हो गई थी। शनिवार को 262 नए मरीज सामने आए थे। जिसमें अमेठी में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि नोएडा में 27 और गाजियाबाद में 17 मरीज सामने आए थे। राहत देने वाली बात यह रही कि 241 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यह सभी पूरी तरह से ठीक हो गए थे।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *