ब्रेकिंग स्क्राल
Home / खेल / राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश अगले वर्ष क्रमश: 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष और महिला चैंपियनशिप की मेजबानी करेंगे। देश में हॉकी की नियंत्रण संस्था हॉकी इंडिया ने अपनी सदस्य इकाइयों के साथ बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये विशेष कांग्रेस आयोजित कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के मेजबानों के बारे में फैसला किया।

कई सदस्य इकाइयों ने मेजबानी की इच्छा जताई थी। हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि महाराष्ट्र 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी करेगा जबकि उत्तर प्रदेश 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप 2011 की मेजबानी करेगा।

11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप और सब जूनियर चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी हरियाणा करेगा, जबकि 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप और सब जूनियर चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी झारखंड करेगा।

About The Achiever Times

Check Also

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *