ब्रेकिंग स्क्राल
Home / स्वस्थ्य / सर्दियों के दौरान खानपान में जरूर शामिल करे ये 9 फल

सर्दियों के दौरान खानपान में जरूर शामिल करे ये 9 फल

सर्दी का मौसम दस्तक देने लगा है। यह वो दौर होता है जब सेहत के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी हो जाती है। ठंड में खान-पान का भी बड़ा महत्व है। सही समय पर सही चीजें खाई जाएं, तो सेहत को फायदा होता है। वहीं, बेमौसम के खाद्य पदार्थ बहुत भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में बेहतर यह होगा कि उन फलों का सेवन किया जाए, जिनसे शरीर को गर्मी मिले। जानिए उन 9 फलों के बारे में जिन्हें सर्दियों के दौरान खानपान में जरूर शामिल किया जाना चाहिए –

अमरूद: 2016 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘अमरूद को बगैर काटे खाया जाए तो यह डायबिटीज मरीजों को बहुत फायदा पहुंचाता है। इससे ब्लड शुगर के साथ ही सीरम टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।’

पपीता: पपीता सर्दियों के लिए आदर्श फल है, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बढ़ाता है। यानी यह ठंडे तापमान से निपटने का एक प्राकृतिक और पौष्टिक तरीका है। महिलाओं के लिए यह बहुत लाभकारी इसलिए है कि यह मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।

संतरा: संतरे की फसल वर्ष में दो बार आती है, लेकिन सर्दियों में आने वाले संतरे विशेष रूप से मीठे होते हैं। इनके सेवन से शरीर में विटामिन सी और फाइबर की कमी नहीं होती है।

स्ट्रॉबेरीज़: स्ट्रॉबेरी सर्दियों की अधिकांश बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखते हैं, साथ ही रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

सीताफल: बहुत से लोगों को सीताफल (शरीफा) या कस्टर्ड ऐपल पसंद नहीं होता क्योंकि इसमें  बहुत सारे बीज होते हैं। लेकिन लोगों को इसके गुणों पर ध्यान देना चाहिए। सीताफल आंतों की ऑयलिंग कर देते हैं। स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। ये बच्चों के लिए बहुत गुणकारी हैं और विटामिन बी 6 से भरपूर होते हैं।

अंजीर: अंजीर यौन स्वास्थ्य (विशेष रूप से पुरुषों के लिए) के लिए बहुत अच्छा है। इसमें आवश्यक विटामिन और खनिजों की भरमार है। कैल्शियम की प्रचूर मात्रा से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर वजन कम करने और कब्ज को ठीक करने में मददगार है।

पाइनऐपल: जो लोग संतरा पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए अनानास यानी पाइनऐपल अच्छा विकल्प है। ये भी विटामिन सी से भरे हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में एंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है, जो एलर्जी राइनाइटिस और अन्य मौसमी बीमारियों को रोकने में मदद करती है।

चीकू: विटामिन ए हमारे आहार का प्रमुख हिस्सा है जो आंखों के लिए बहुत जरूरी है। इसका सबसे अच्छा स्रोत चीकू है। यह फल बेवक्त की भूख में बड़े काम का होता है, जिससे अच्छी ऊर्जा मिलती है। गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करेंगी तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

मौसमी: यह भी विटामिन सी की दैनिक खुराक पूरी करने का जरिया है। ये संतरे की तुलना में अधिक मीठी होती है, इनमें फाइबर भी ज्यादा होता है। मौसमी (मौसंबी) में एंटी-कंजेस्टिव गुण होते हैं।

About The Achiever Times

Check Also

प्रतिबंध हटते ही दैनिक मामले और मौत की संख्या में होने लगा इजाफा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 मार्च से कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंधों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *