ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / नरक चतुर्दशी पर शनिवार का संयोग

नरक चतुर्दशी पर शनिवार का संयोग

आज 26 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। जिसे छोटी दिवाली के नाम से भी पहचाना जाता है। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन शाम को मत्यु के देवता यमराज के नाम से एक दीपक जलाने की काफी पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के पूर्वज प्रसन्न होकर अपना आशीष घर के सभी सदस्यों पर बनाए रखते हैं। लेकिन इस बार नरक चतुर्दशी का शनिवार के दिन संयोग बनने से इसका असर हर राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आखिर किन राशि के लिए खुशियां तो किसके लिए परेशानियां लेकर आया है यह संयोग।

मेष राशि –
थोड़ी-सी मेहनत करने से मिलेगा अच्छा फल। हर काम के मिलेंगे पॉजिटिव रिजल्ट। आज शाम को घर के आंगन में दीपक जलाएं, सब अच्छा होगा।

वृषभ राशि- 
आज आप जिस भी काम को करेंगे उसे समय से पूरा करने में सफलता हासिल होगी। आज चौमुखी दीपक जलाकर हनुमान जी की उपासना करने से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि-
आज आपके सभी रूके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे होने की उम्मीद है। आज के दिन स्नान करते समय पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, ऐसा करने से सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि – 
इस राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। इस राशि के जातकों को शाम के समय दीपक जलाकर शनि मंदिर में काला कपड़ा भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से लंबी आयु का वरदान मिलेगा।

सिंह राशि –
आज के दिन इस राशि के जातकों के सारे काम पूरे हो जायेंगे। तुलसी के पास दीपक जलाएं और गाय को रोटी खिलाने से लाभ होगा।

कन्या राशि-
इस राशि के लोगों का ध्यान आध्यात्म की ओर लगा रहेगा। इन लोगों को अपने लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का समय बेहद शुभ है।आज के दिन घर के पास मन्दिर में जाकर दीपक जलाने से लाभ मिलेगा।

तुला राशि –
इस राशि के जातक शाम को थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन सुबह नहाने से पहले तेल मालिश करने से बेहतर फील करेंगे।

वृश्चिक राशि – 
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। शाम को हनुमान जी के दर्शन कर उन्हें सिंदूर चढ़ाकर दीपक अवश्य जलाएं।

धनु राशि- 
आज किस्मत इस राशि के लोगों पर मेहरबान रहने वाली है। इस राशि के लोगों को आज तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आज के दिन माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

मकर राशि- 
आज अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है।  अच्छा फल प्राप्त करने के लिए चौमुखी दीया जलाएं।

कुंभ राशि- 
आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। आज तुलसी के पौधे के नीचे  दीपक जलाएंगे तो रुके हुए काम आसानी से बनने लगेंगे।

मीन राशि- 
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। लंबे समय से झेल रहे आर्थिक परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। आज हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने से लाभ मिलेगा।

About The Achiever Times

Check Also

इन दो बड़े ग्रहों का शुभ योग बन रहा चैत्र नवरात्रि पर

चैत्र मास को हिंदू धर्म का पहला महीना माना जाता है। इस महीने मां दुर्गा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *