करवा चौथ पर हर सुहागिन सोलह श्रृंगार करती है। इसमें से मेहंदी सबसे पहला है। करवा चौथ पर हर महिला एक दिन पहले अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती है। सभी एक से बढ़कर एक डिजाइन चुनती है। यहां हम भी आपके लिए लाएं मेहंदी के ऐसे ही डिजाइन। मेहंदी अच्छी रचे इसके लिए आप इसे लगाने के बाद इसमें नींबू और चीनी का घोल लगा सकती हैं। इसके अलावा मेहंदी लगवाने से पहले चेक भी कर लेंष क्योंकि मेहंदी केमिकल से तैयार हो रही है। कई बार यह आपके हाथों में एलर्जी भी पैदा कर सकती है। इसलिए इसे लगाने से पहले चेक कर लें। इसे बस आपको 10 मिनट लगाने की जरूरत होती है और आपके हाथों पर इसका रंग चढ़ जाता है। यहां देखें मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन: