ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / आज है विश्व पशु दिवस

आज है विश्व पशु दिवस

पशुओँ से क्रूरता के मामले तो सामने आए हैं मगर देश में ऐसे भी लोग हैं जो जानवरों की देखभाल के लिए व्यक्तिगत स्तर पर असाधारण प्रयास कर रहे हैं। आइए जानें ऐसे लोगों के बारे में।

अल्मोड़ा। जिले की सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी कश्यप 30 साल से पशु कल्याण के मिशन में जुटी हैं। घर के पास एक बाड़े में वह 46 आवारा कुत्तों की देखभाल कर रही हैं, जबकि 32 गाय, 12 बकरियां व 10 भैंस भी हैं। कामिनी को जहां भी आवारा जानवर दिखाई देते हैं वे उन्हें अपने घर लाती हैं। 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उन्हें सम्मानित किया था।

गोरखपुर। जिले के वरुण कुमार वर्मा ‘वैरागी’ पशुधन प्रसाद अधिकारी रहे हैं। 72 साल के वैरागी सेवानिवृत्ति के बाद भी पशुओं की देखभाल में जुटे हैं। कहीं से भी किसी की भी सूचना मिल जाए कि पशु बीमार पड़ा है तो वरुण तत्काल मौके पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपने आवास का नाम पशु-पक्षी सेवाश्रम रखा है, जो किसी अस्पताल या सेवास्थल से कम नहीं है।

धनबाद। शहर के तीन युवाओं ने शहर के बीमार जानवरों के इलाज का जिम्मा संभाला है। अभियान के संचालक रितेश सिंह का कहना है कि एक साल से वे लोग बीमार जानवरों के इलाज करा रहे है। वहीं, कोल इंडिया में कार्यरत भरतिया दस हज़ार से ज्यादा गोवंश को कसाइयों और तस्करों और से बचा चुके हैं क बीमार या लावारिस गायों को वे गोशाला भिजवा देते हैं। दुर्घटना या अन्य कारणों से मृत 100 से अधिक गायों का अंतिम संस्कार भी उन्होंने कराया।

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रहने वाली ज्योतिषाचार्य रेखा वोहरा पशु-पक्षियों के लिए किसी हेल्पलाइन से कम नहीं हैं। किसी घायल पशु या पक्षी की जानकारी मिलने पर वह तुरंत मदद को पहुंच जाती हैं। उन्होंने 60 से ज्यादा ‘स्ट्रीट डाग्स’ से ज्यादा कुत्तों को गोद भी ले रखा है। इन कुत्तों को वे सुबह शाम खाना भी खिलाती हैं। हाल ही में उन्हें लकवाग्रस्त कुत्ते के बारे में पता चला। उसे वे अपने साथ ले आईं और उपचार के बाद वह काफी हद तक ठीक है।

नई दिल्ली। तिहाड़ और मंडोली जेल में पक्षियों का संरक्षण करने वाले हेड वार्डन योगेंद्र ने अब घायल पशु-पक्षियों के उपचार के लिए अपने घर में ही अस्पताल बना लिया है। योगेन्द्र घर पर ही हर माह 20 से 25 घायल पशुओं का उपचार कर रहे है। जिसमें कुत्ते, बिल्ली, बत्तख से लेकर हर तरह के पक्षी भी शामिल है। वर्ष 2006 में इस काम में जुटे योगेंद्र सैलरी का 20 प्रतिशत पैसा इसी सेवा में खर्च करते है। योगेंद्र कुमार को पर्यावरण मंत्रालय ने मानद पशु अधिकारी की उपाधि दी है। उन्हें अति विशिष्ट सुधारात्मक राष्ट्रपति पदक एवं सेतिया एव सहभागिता अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

कानून बदलेगा ’पशु क्रूरता रोकथाम एक्ट 1960 की आएगा नया कानून ’2016 से चल रही कानून में बदलाव की तैयारी

जुर्माने से डर नहीं ’50 रुपये है पशु क्रूरता मामले में जुर्माना देश में ’5 साल जेल व 25 लाख तक जुर्माना ऑस्ट्रेलिया में

देश में पशु क्रूरता के लचर कानूनों और मामूली जुर्माने के कारण जानवरों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़े हैं। इस तरह की घटनाएं दिल्ली और मुंबई में सबसे ज्यादा सामने आएं हैं।

’2013 में जीवित पशुओं के चिकित्सा शिक्षा में प्रयोग पर पाबंदी ’2017 में कुत्ते-बिल्ली, मछली और अन्य के पालन-पोषण नियम जारी किए गए

’750 किलोग्राम से ज्यादा का सामान घोड़ा-भैंसा गाड़ी पर नहीं ले जा सकते ’12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में जानवरों से काम नहीं करा सकते

’पशुओं के इलाज की सुविधाएं बेहद खराब

19208 मामले अकेले मुंबई में पांच साल में, एक भी गिरफ्तारी नहीं

हाथी मरे छह साल में मानव-पशु संघर्ष में, 67 हाथी ट्रेन से कटे

About The Achiever Times

Check Also

बुढ़ापे के लिए हैं फिक्रमंद…

अगर आप भी अपने बुढ़ापे में गुजारे को लेकर परेशान हैं और अपने लिए पेंशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *