ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / 50 मिलियन लोग मारे जाएंगे अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ : स्टडी

50 मिलियन लोग मारे जाएंगे अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ : स्टडी

कश्मीर मसले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। पाकिस्तान कई बार परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी भी दे चुका है, मगर युद्ध के परिणाम के अनुमान को देखते हुए फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो कम से कम 5 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे। जर्नल साइंस एडवांस में प्रकाशित अध्ययन में 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले युद्ध होने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को साइंस एडवांस में प्रकाशित एक नए अध्ययन में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने पर कम से कम 50 मिलियन लोग मर कते हैं और एक दशक तक वैश्विक वायुमंडलीय तबाही मच जाएगी। हालांकि भारतीय विशेषज्ञों ने इस तरह के संघर्ष की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया।

अध्ययन में कहा गया है कि परमाणु युद्ध के हालात में अगर भारत और पाकिस्तान क्रमशः 100 और 150 रणनीतिक हथियारों का उपयोग करते हैं तो परमाणु विस्फोटों से प्रज्वलित आग से निकले वाला धुआं 16 से 36 मिलियन टन कालिख (जो काला कार्बन है) छोड़ सकती है। यह कालिख पूरे वातावरण में फैल सकती है जिसके बेहद गंभीर परिणाम होंगे। यह कालिख जब ऊपरी वायुमंडल में फैल जाएगी तो सोलर रेडिएशन को वह ब्लॉक कर देगी। यह कालिख, सौर विकिरण को अवशोषित करेगा और हवा को गर्म करेगा, जिससे धुआं तेजी से बढ़ेगा।

इसके परिणामस्वरूप इस तरह के परमाणु युद्ध से पृथ्वी तक पहुंचने वाली सूर्य की प्रकाश की मात्रा में काफी कमी आएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी तक पहुंचने वाली धूप में 20 से 35 प्रतिशत की गिरावट होगी, जिससे हमारे पृथ्वी का सतह दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक ठंडा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में बारिश में भी कमी देखने को मिल सकती है।

About The Achiever Times

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *