ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / पंजाब / दिल्ली-एनसीआर को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी झमाझम बारिश

झमाझम बारिश दिल्ली-एनसीआर को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी। बुधवार शाम 6 बजे के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

बुधवार सुबह से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रही। उमस के चलते लोग पसीना पोछने पर मजबूर बने रहे। सफदरजंग क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37.8 जबकि, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, बाद में तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। शाम छह बजे के बाद कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है जबकि बाकी हिस्सों में भी झमाझम बरसात की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी और उमस से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *