बहराइच।आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदउददीन ओवैसी ने आज शहर के गेंदघर मैदान मे रैली को किया सम्बोधित।
उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने की जिम्मेदारी सिर्फ ओवैसी की नही बल्कि राहुल, अखिलेश व मायावती सबकी है।उन्होंने कहा कि यजीद और फिरऔन के समय मे हुसैनियत का परचम मुसलमानो को लहराना चाहिए।
ओवैसी ने कहा कि जिस समाज का नेता नही उसकी आवाज नही सुनी जाती।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमानो को अपनी हिस्सेदारी व बराबरी के लिए लडना और मुकाबला करना होगा,रोने से हक नही मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुसलमानो को हमेशा भाजपा से डराकर वोट लिया गया।इसलिए उनका शोषण हुआ।
ओवैसी ने कहा कि मुसलमानो के मुददो तीन तलाक बिल और एनआरसी आदि के समय जब संसद मे बहस होती है तो जिस पार्टी को मुसलमान वोट देता है।उस पार्टी के नेता खामोश क्यों रहते है।
इस रैली को प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली खान ने भी संबोधित किया।
*न्यूज़ अपडेट बहराइच :-*
रिपोर्ट :-
सोहेल युसूफ ( ब्यूरो चीफ)
98398 04403
इसरार अहमद संवाददाता बहराइच
9335934403
दी अचीवर टाइम्स न्यूज़