Related Articles
ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में मंगल और राहु का गोचर चल रहा है। कन्या राशि में चंद्रमा, वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में बुध, गुरु और शनि हैं। कुंभ राशि में सूर्य और शुक्र का गोचर चल रहा है। राशिफल- मेष-आपके काम अब ढंग से चलने लगेंगे। आप धीरे-धीरे मुख्य धारा में लौट रहे हैं। बस अभी आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। यह बहुत जरूरी होगा कि आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
यह बहुत आवश्यक होगा कि आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऐसे मंगल और राहु का गोचर अंगार योग जो बना हुआ है वो अगले 40-42 दिनों तक पूरे जनमानस के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा। आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मंगल आपके लग्नेश हैं। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें। वृषभ-खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आंखों में चोट लग सकती है। नींद की समस्या हो सकती है। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे।