ब्रेकिंग स्क्राल
Home / स्वस्थ्य / डेंटल हेल्थ से जुड़ींं इन गलतफहमियों के कारण दांत होते हैं कमजोर…

डेंटल हेल्थ से जुड़ींं इन गलतफहमियों के कारण दांत होते हैं कमजोर…

दांतों के प्रति अक्सर लोग लापरवाह हो जाते हैं। ज्यादातर लोग सुबह ब्रश करने को ही काफी मान लेते हैं लेकिन दांतों की साफ-सफाई और मजबूती कई बातों पर निर्भर करती है। वहीं, दांतों के बारे में कुछ मिथक भी जुड़े हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर बातें सही नहीं हैं। आइए, जानते हैं डेंटल से जुड़ीं कुछ गलतफहमियां और उनकी सच्चाई-

दांतों को सफेद करने वाले टूथपेस्ट के कारण आपके दांतों का रंग सुधरेगा।
हम अक्सर मानते हैं कि दांतों को सफेद करने वाले गम हमारे दांतों के पीले रंग को सफेद कर देंगे। ये गलत है! इन उत्पादों में कुछ श्वेत रसायन होते हैं, लेकिन यह आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं।

दांत साफ करने से इनोमेल टिशू पर नकारात्मक प्रभावित पड़ेगा।
यह सच नहीं है! दांत सफेद करने का एक सिद्ध दंत चिकित्सा प्रक्रिया है जो पेशेवर दंत चिकित्सकों द्वारा किया जाना चाहिए। प्राकृतिक घरेलू उपचार या सौंदर्य सैलून जाने की बजाय, दंत चिकित्सकों से अपने दांतों की देखरेख करवाना बेहतर होता है।

दांत सफेद करना स्थायी समाधान है।
यह एक सच्चा तथ्य है कि पेशेवर उपचार के बाद, आपके दांत लंबे समय तक सफेद रहेंगे। लेकिन यह कहना गलत है कि आपके दांत जीवन भर के लिए सफेद बने रहेंगे। हमारी खाने की आदतें और जीवनशैली के साथ हमें नियमित रूप से दांत को सफेद करवाना चाहिए।

जब आपके मसूड़ों से खून बह रहा है तो आपको ब्रश करना बंद कर देना चाहिए।
ब्रश करते समय जब आपके मसूड़ों से खून बहता दिखे तो आपको चिकित्सक से तुरंत मिलना चाहिए। मसूड़ों से खून तभी बहता है जब आप अपने दांतों को ठीक से साफ नहीं करते हैं। लगातार ब्रश करने से आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

दांतों के दर्द को कम करने के लिए एस्पिरिन की जरूरत है।
यह कुछ हद तक सही है कि एस्पिरिन से आपको दर्द से राहत मिल सकती है लेकिन एस्पिरिन भी मसूड़ों और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

संवाददाता सुष्मिता गौड़
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

प्रतिबंध हटते ही दैनिक मामले और मौत की संख्या में होने लगा इजाफा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 मार्च से कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंधों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *