ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 11 लाख…

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 11 लाख…

सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि, “मैंने ये स्वेच्छा से किया है।मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।
  राम भारत के चरित्र, संस्कार और सभी की आस्था के केन्द्र हैं. ये राष्ट्र का मंदिर बन रहा है। हमें लगता है कि हर भारतीय को इस मंदिर के लिए दान देना चाहिए इसलिये मैने भी दान दिया है।
 अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए बनाया गया ट्रस्ट चंदा इकट्ठा करने का काम कर रहा है। लोग दिल खोलकर मंदिर के लिए दान कर रहे हैं। अब तक मंदिर निर्माण के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा इकट्ठा हो चुका है।
 अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, पूरा देश धनराशि दान कर रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे देश में 4 लाख गांव और 11 करोड़ परिवार हमारे दान अभियान के दौरान पहुँचें। हम 15 जनवरी से दान अभियान का संचालन कर रहे हैं। 27 फरवरी तक इसे जारी रखेंगे। लोग ट्रस्ट में योगदान दे रहे हैं। 492 साल बाद, लोगों को धर्म के लिए कुछ करने के लिए फिर से ऐसा मौका मिला है।” राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के खाते में अब तक 1,511 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।
प्रियंका मिश्रा 
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *