ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / नहर में गिरी 54 यात्रियों से भरी बेकाबू बस, 18 लोगों की हुई मौत, यात्रियों को सकुशल बचाने का कार्य जारी …

नहर में गिरी 54 यात्रियों से भरी बेकाबू बस, 18 लोगों की हुई मौत, यात्रियों को सकुशल बचाने का कार्य जारी …

मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। बताया जा रहा है अब तक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी है। बस में करीब 54 लोग सवार थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है। और अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। इस दुघटना की सूचना मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर दुघटना के बारे में जानकारी ली।
बस जिस नहर में गिरी है। वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है। इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है। और पानी की मात्रा भी अधिक है। जिससे रेस्क्यू में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना प्रदेश के रामपुर के नेकिन थाना क्षेत्र के पटना पुलिया की है। जहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है। कि बस में कितने यात्री सवार हैं। लेकिन अनुमानित संख्या 54 के करीब बताई जा रही है।
SDRF की टीम और गोताखोरों की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया है। टीम के मुताबिक़ बचाए गए लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। और उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती कराने के लोए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के कलेक्टर से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि घटना की सूचना के बाद SDRF की टीम, गोताखोर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस के नहर में गिरने के बाद लोगों को बचाने और बस को नहर से बाहर निकालने के लिए करें की मदद ली जा रही है। साथ ही यह नहर बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है। जिसके लिए नहर का पानी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्रकार रचना 
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *