ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। कामों में सफलता के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी बात को लेकर दुविधा में हो सकते हैं, लेकिन शांति से काम लेंगे तो सभी काम बनेंगे। गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य है।

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ काफी महत्वपूर्ण बातें करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज खुशी की बातें सुनने को मिलेंगी।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में समय देकर अपनी दिली ख्वाहिशों को पूरा करेंगे और परिवार वालों के साथ सुकून महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी खुशी के लिए कोई महंगी चीज या कपड़े खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। ट्रेवलिंग करने में दिन व्यतीत होगा। सेहत उतार-चढ़ाव के बीच रहेगी। आपके अंदर भरपूर जोश होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। धन का लाभ उठाएंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूती से जिएंगे और अपने प्रिय का ख्याल रखेंगे।

सिंह 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम को खूब मन लगाकर करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपके बीच खूब बातें होंगी और अपने मन की करने में सफल रहेंगे।

कन्या 
आपके लिए आज का दिन अच्छा है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन में तनाव में कमी आएगी। बिजनेस में लाभ बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन भाग्य मजबूत होने से आपके काम बनते चले जाएंगे।

तुला 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन हल्के खर्चे बढ़ सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको सावधानी से रहना होगा। अपने काम पर ध्यान रखेंगे तो काम ठीक चलेगा नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी जिससे आप राहत की नींद लेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आपकी नौकरी में ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी दिन बढ़िया है।

धनु 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसकी बदौलत आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं और इस दिशा में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार करेंगे।

मकर 
आपके लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। काम के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। काफी ज्यादा मेहनत करने से शरीर में थकान और कमजोरी का एहसास होगा। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

कुंभ 
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें। पैर में चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी से काम करें। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत कुछ कहने का मौका मिलेगा। आपके मन में जो भी बातें हैं, उनसे खुलकर कहें ताकि एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएं।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में सफलता पाएंगे जिससे मन हर्षित होगा। मनोबल बढ़ेगा। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जुलने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक जीवन को मिलकर संभालेंगे। एक अच्छी समझदारी दिखेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

About The Achiever Times

Check Also

दैनिक राशिफल 21-03-2022

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *