ब्रेकिंग स्क्राल
Home / इन्फोटेंमेन्ट / विकिपीडिया पेज पर सुशांत की मौत के समय को लेकर मचा बवाल

विकिपीडिया पेज पर सुशांत की मौत के समय को लेकर मचा बवाल

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इसके पीछे बड़ी बहस चल रही है। मामले को लेकर हर दिन कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही उनके विकिपीडिया पेज पर समय अपडेट होने का मामला तेजी से गर्माया था। इस मामले को लेकर फैंस ने देश के गृहमंत्री तक से न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही उनका विकिपीडिया पेज अपडेट हो गया था। 14 जून की सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच ही सुशांत के विकिपीडिया पेज पर यह अपडेट कर दिया गया था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। जबकि सुशांत के सुसाइड की खबर 14 जून को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आई थी। अब इस मामले का खुलासा हो गया है।

इस मामले में अब विकिपीडिया के डायरेक्टर अभिषेक सूर्यवंशी का बयान आया है। अभिषेक का कहना है कि ‘विकिपीडिया पेज आईएसटी के यूटीसी ऑफसेट पर चलता है। जो भारतीय समय से साढ़े पांच (5:30) घंटे पीछे रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या करने की खबर साढ़े चार (4:30) घंटे बाद सामने आई थी। जिसके बाद पेज को अपडेट किया गया।’

यही वजह है कि विकिपीडिया पेज पर यूजर्स को यह टाइम गैप दिखाई दे रहा है। उनके विकिपीडिया पेज से कोई भी छेड़ख़ानी नहीं हुई है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनके फैंस भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते। फैंस भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनके आत्महत्या की वजह जानना चाहते हैं।

बता दें कि इस मामले में लगातार जांच चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना सांघी से भी पूछताछ की गई थी। उन्होंने कई खुलासे किए। वहीं अब पुलिस निर्माता निर्देशक शेखर कपूर से भी पूछताछ करने वाली है।

About The Achiever Times

Check Also

स्नेहा मेकअप आर्टिस्ट की फ़ील्ड में उभरता हुआ नाम* ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा

ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है इस को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *