ब्रेकिंग स्क्राल
Home / पर्यटन / ये है भारत की खूबसूरत झीलें …..

ये है भारत की खूबसूरत झीलें …..

भारत एक खूबसूरत देश है। इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं यहां की झीलें। भारत में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। अमूमन झीलों का नाम सुनते ही हमारे मन में उत्तराखंड के नैनीताल का ख्याल आने लगता है। ऐसा हो भी क्यों ना? नैनीताल है ही इतना खूबसूरत। नैनीताल का ख्याल आना स्वाभाविक भी है क्योंकि इस शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। हमारे देश में और भी बहुत सी झीलें हैं जो बेहद ही खूबसूरत हैं।

डल झील, जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। भारत के इस खूबसूरत राज्य की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है यहां पर स्थित डल झील। ये खूबसूरत झील हर मौसम में अलग-अलग नजारों के साथ बेहद ही सुंदर नजर आती है। ठंड में ये झील पूरी तरह से जम जाती है। डल झील 15 किलोमीटर के दायर में फैली हुई है।

चंद्रताल लेक, स्पीति

चंद्रताल लेक स्पीति में स्थित है। इसकी खूबसूरती की बात ही निराली है। चंद्रताल लेक चंद्र झील के नाम से भी मशहूर है। चंद्र झील का रंग नीलमणि जैसा है। इस झील की आकृति चंद्रमा के समान है और ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

पिछोला लेक, उदयपुर

उदयपुर भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर स्थित पिछोला झील उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। पिछोला झील 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमिटर चौड़ी है। सिटी पैलेस से इस झील का सुंदर नजारा देखने लायक होता है।

पैंगोंग त्सो, लद्दाख

पैंगोंग त्सो झील भारत की अनोखी झीलों में से एक है। लेह से इस झील तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता है। पैंगोंग झील के आसपास थ्री इडियटस फिल्म की सूटिंग भी हुई थी।

लोकटक लेक, मणिपुर

लोकटक झील मणिपुर की मशहूर स्थानों में से एक है। यह झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए पूरे भारत में मशहूर है। छोटी फुमदियों का नजारा इस झील को बेहद खास व आकर्षक बनाता है।

About The Achiever Times

Check Also

इस स्थान पर हनुमान जी के दर्शन करने से मिट जाते है कष्ट

अयोध्या में 5 अगस्त, बुधवार को भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *