ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / 203 नये पॉजिटिव मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में कुल 4272 संक्रमित

203 नये पॉजिटिव मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में कुल 4272 संक्रमित

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लखीमपुर खीरी में डॉक्टर समेत 10 प्रवासी मजदूर और हरदोई में चार नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या 4272 हो गई है। वहीं मथुरा और सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया। मजदूरों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। यूपी में अब तक इससे 95 लोगों की मौत हो चुकी है।

अपडेट

डॉक्टर सहित 10 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को आई 67 लोगो की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 9 प्रवासी मजदूर और एक क्वारंटीन सेंटर पर तैनात डॉक्टर भी शामिल है। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित गांवों को सील कर वहां सैनिटराइज कराना शुरू कर दिया है और इन गांवों में बसे लोगों की जांच करा रहे हैं।

हरदोई में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। चारों बाहर से जनपद आए थे। हरदोई में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 एक्टिव केस हैं।

मथुरा में टूटा कामगारों के सब्र का बांध
प्रवासी कामगारों का पैदल चलने का सिलसिला जारी है। दिल्ली-आगरा हाइवे पर हजारों मजदूर पैदल चल रहे हैं। रविवार सुबह कामगारों के सब्र का बांध टूट गया। मथुरा में थाना फरह क्षेत्र में मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगाकर आक्रोश व्यक्त किया और हंगामा किया। झाड़ियों में आग लगाई गई।

सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों ने किया हाइवे जाम
सहारनपुर में प्रवासी मजदूर रविवार सुबह बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आए। सड़क जाम कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस पर सैकड़ों मजदूर भारी पड़े तो आरएएफ को मौके पर बुलाया गया। प्रशासन-पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर डीआइजी उपेंद्र कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कामगारों को समझाने की कोशिश की जा रही हैं।

प्रदेश में एक दिन में 203 मरीज आए सामने और 275 डिस्चार्ज, दोनों रिकॉर्ड
यूपी में शनिवार को एक दिन में अधिकतम 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन गया था। मई के पहले सप्ताह में 177 मरीज अधिकतम सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में अधिकतम 275 मरीज डिस्चार्ज होने का रिकॉर्ड प्रदेश में बन गया। प्रदेश में शनिवार तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4258 थी। हालांकि इनमें से एक्टिव मरीज 1713 हैं।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *