ब्रेकिंग स्क्राल
Home / खेल / धोनी के आलोचकों पर भड़के कोच शास्त्री

धोनी के आलोचकों पर भड़के कोच शास्त्री

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेने की राय देने वालो लोगों पर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री जमकर बरसे हैं। शास्त्री ने कहा है कि जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं और उनके क्रिकेटिंग भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं, एमएस धोनी पर टिप्पणी करने वाले आधे लोग भी अपने जूत्ते के फीते तक नहीं बांध सकते हैं और वह धोनी के भविष्य को लेकर बयान दे रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि धोनी को लेकर खुद से वक्तव्य देना उनके प्रति असम्मान है।

एक इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा कि भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा? जब वह टेस्ट से रिटायर हुए थे तो उन्होंने क्या कहा था? यही कि ऋद्धिमान साहा को ‘कीपिंग ग्लब्स’ सौंपने का यह सही वक्त था। वह सही थे। जब भी टीम की बात आती है तो वह हमेशा अपने आइडिया और विचार रखने को तैयार रहते हैं।

अभी पिछले ही दिनों वह रांची टेस्ट के अंतिम दिन ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने शाहबाज नदीम से बात की। जो खिलाड़ी अपने घर पर डेब्यू कर रहा है उसके लिए यह क्या शानदार मोटिवेशन होगा? एमएस धोनी ने अपने खेल यह अधिकार पाया है कि वह खुद यह निर्णय लें कि उन्हें कब रिटायर करना है। अब इस बहस का अंत करना चाहिए |

हेड कोच ने कहा कि आधे से ज्यादा लोग एमएस धोनी पर यही कॉमेंट कर रहे हैं कि अब वह मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखेंगे। यह देखिए कि उन्होंने देश के लिए क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है। वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं, सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे। तो फिर इसे जब होना है, तब होने दो न।

About The Achiever Times

Check Also

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *