ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन : सोनभद्र हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन : सोनभद्र हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन

 

 

प्रयागराज 
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ नेहरू-गांधी परिवार की कर्मभूमि प्रयागराज के आनंद भवन के सामने जुटे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खुद को जंजीरों में जकड़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

सोनभद्र हत्याकांड में मृतकों के परिजनों से मुलाकात को लेकर कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद से ही कांग्रेसी आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेसियों का नेत्तृत्व कर रहे महानगर महासचिव हसीब अहमद का कहना था कि, यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। सरकार आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इसलिए उन्हें इस तरह सड़क पर उतरना पड़ा है।

प्रदर्शन करने वालों में जावेद उर्फी, विजय निषाद, शकील अहमद, नूरूल कुरैशी, रिंकू तिवारी, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हसीन, अनिल पांडेय, इम्तेयाज़ अहमद, परवेज सिद्दीकी, मोहम्मद इब्ने आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *