ब्रेकिंग स्क्राल
Home / रेसिपी / सावन में घर पर ऐसे बनाएं मोहन भोग

सावन में घर पर ऐसे बनाएं मोहन भोग

सावन का महीना शुरू हो चुका है। तो फिर चलिए बनाते हैं मोहन भोग।झटपट बन जाने वाली इस मिठाई के लिए न तो कोई खास तैयारी की जरूरत है और न ही सामान की। लगभग सभी सामान आपके किचनमें पहले से ही मौजूद होगा।

सामग्री : 

1 कटोरी मोटा बेसन

आधा कटोरी घी

4 बड़े चम्मच दूध

पिसी इलायची

चीनी

सजाने के लिए :

कसा हुआ नारियल

कतरी पिस्ता व बादाम

10-15 केसर के लच्छे

 

विधि : 

सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म कर लें। अब किसी मोटी छलनी से बेसन छान लें और फिर इसमें गर्म किया हुआ घी मिलाकर दूध के साथ अच्‍छे से मसलें जिस कड़ाही में घी गर्म किया था उसी में यह मसला हुआ बेसन डालकर बादामी होने तक सेकें। जब इससे सोंधी सोंधी खुशबू आने लगे तब इसे आंच परसे उतार दें।

गैस पर एक पतीले में चीनी को पानी में घोल कर दो तार की चाशनी बना लें, इसमें केसर भी डाल दे  जब चाशनी बन जाए, तब इसमें बेसन वाला मिश्रणडालकर अच्‍छे से मिलाएं और गैस को बंद कर दें।

अब एक प्‍लेट में घी लगाएं और इस मिश्रण को उसमें फैला दें। ऊपर से पिसी हुई इलायची, कटे हुए मेवे और नारियल डाल दें। जब यह ठंडा हो जाए तोइसे चाकू या सांचे से मनचाहे आकार में काट लें। पहले भगवान को भोग लगाएं और फिर परिवार सहित इस मिठाई का आनंद उठाएं।

About The Achiever Times

Check Also

ट्राई करें आलू कढ़ी

कढ़ी का स्वाद हर किसी को बेहद भाता है। लेकिन अगर आप रूटीन बेसन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *